भूतडी अमावस्या एवं पंचक्रोशी यात्रा हेतु निगम ने आरंभ की तैयारियां

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र
उज्जैन : आयुक्त श्री आशीष पाठक के निर्देशानुसार भूतडी अमावस्या एवं 3 मई से आरंभ हो रही पंचक्रोशी यात्रा अन्तर्गत नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाएं की तैयारी आरंभ कर दी गई। 8 अप्रेल को भूतड़ी अमावस्या पर्व को दृष्टिगत रखते हुए रामघाट क्षैत्र में चेजिंग रूम, पानी गहरा है के चेतावनी बोर्ड, निर्माल्य कुण्ड की रंगाई पुताई, घाटों पर आवष्यक पेंचवर्क, प्रकाश व्यवस्था इत्यादि किये जाने के साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से केडी पैलेस एवं रामघाट क्षैत्र से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
पंचक्रोशी व्यवस्था अन्तर्गत यात्रा के मार्ग पर पेंचवर्क का कार्य आरंभ कर दिया गया है। यात्रा आरंभ होने से पूर्व निगम सीधा क्षैत्र अन्तर्गत आने वाले पढाव स्थलों पर शामियाने, पेजयल, पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था इत्यादि अन्य आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित की जाएंगी।