May 1, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर

आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। उसका पति से विवाद चल रहा था और एक युवक के साथ लिवइन रिलेशन में रहती थी। घटना बाबूलाल नगर (मूसाखेड़ी) की है।
27 वर्षीय खुशबू पुत्री बाबूलाल बामनिया की मौत हो हुई है। उसकी करीब ढाई साल पूर्व शादी हुई थी। पति से विवाद होने के बाद अलग हो गई। उसका तलाक का केस भी चल रहा था। वह एक अस्पताल में नौकरी करने लगी थी। कुछ समय से बाबूलाल नगर में रहने वाले मनोज सोलंकी के साथ लिवइन में रहने लगी थी। मनोज भी खुशबू के साथ अस्पताल में ही नौकरी करता था। रात को खुशबू ने जहर खा लिया। मनोज ही उसको अस्पताल लेकर गया था। खुशबू के रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि उसको बहला फुसला कर रखा था। मनोज किसी से बातचीत भी नहीं करने देता था।