April 27, 2024

 

मध्य प्रदेश की चुनिंदा सीटों पर राहुल और प्रियंका के प्रचार का बनाया जा रहा खाका

भोपाल। लोकसभा चुनाव के मध्य नजर उज्जैन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा हो सकती है। कांग्रेस ने उज्जैन लोकसभा सीट से तराना के विधायक महेश परमार को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी का सामना यहां भाजपा के वर्तमान सांसद अनिल फिरोजिया से है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मुरैना, ग्वालियर और खंडवा के प्रत्याशी भी एक-दो दिन में तय हो जाएंगे। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के बाद अब पार्टी चुनाव प्रचार अभियान को अंतिम रूप देने में जुट गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को जोर चुनिंदा सीटों पर है। इनमें वे सीटें शामिल हैं, जहां विधानसभा चुनाव में पार्टी को मतदाताओं का सहारा मिला है। इसमें मालवांचल, ग्वालियर-चंबल और महाकोशल क्षेत्र शामिल है।
यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की दस सभाएं कराने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सहमति के लिए भेजा जा रहा है।
विधानसभा चुनाव के हिसाब से देखें तो कांग्रेस को मुरैना लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से पांच पर जीत मिली थी। इसी तरह ग्वालियर और भिंड में चार-चार, छिंदवाड़ा में सात, मंडला और बालाघाट में चार-चार, रतलाम में तीन, धार में पांच, खरगोन में पांच और टीकमगढ़ में तीन सीटों पर विजय मिली थी।

मालवांचल में राहुल- प्रियंका दोनों की डिमांड

पार्टी इसे देखकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की इन क्षेत्रों में सभा कराने की तैयारी कर रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश में एक मात्र बड़ी सभा धार जिले के बदनावर में की थी। यहां उन्होंने आदिवासी बनाम वनवासी के मुद्दे को उठाकर भाजपा को घेरने का प्रयास किया था। दोनों की है डिमांड।
बालाघाट, छिंदवाड़ा और मंडला में प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा हो सकती है तो बाकी स्थानों पर राहुल गांधी के कार्यक्रम प्रस्तावित किए जा रहे हैं। उज्जैन संसदीय क्षेत्र में आने वाली आठ विधानसभाओं में भले ही कांग्रेस केवल दो सीटें जीती हो पर यहां राहुल सभा कर सकते हैं। पार्टी ने यहां से तराना के विधायक महेश परमार को प्रत्याशी बनाया है।

रतलाम जिले से कांग्रेस को आशा

रतलाम में कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीट जीतीं और एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार विजयी रहे थे। यहां मुकाबला कांतिलाल भूरिया और भाजपा की अनीता नागर चौहान से है जो वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी है।