April 28, 2024

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) गर्मी की शुरुआत होने के साथ खेतों में आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी है। कुछ दिन पहले नागदा के ग्राम टकरावदा में एक किसान के खेत में लगी विद्युत डीपी में शार्ट सर्किट के बाद 40-45 बीघा में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई थी। वहीं घट्टिया तहसील के ग्राम गोयला बुजुर्ग में नरवाई जलाने से फैली आग आसपास के खेतों तक पहुंची थी। जिसके बाद किसानों ने आरोप लगाया था। फायर बिग्रेड को सूचना देने 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंची थी। खेतों में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आगजनी का सर्वे कराया जाएगा और शासन से नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा। उनका कहना था कि आगजनी की वजह खेतों में चलने वाली हार्वेस्टर मशीन में पत्थर फंसने पर भी चिंगारी निकलती है, जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है। सर्वे में सभी बिंदूओं का ध्यान रखा जाएगा।