April 27, 2024

 

झाबुआ। जिले के थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा थांदला क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिता चौहान व उनके पति कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान पर की गई। टिप्पणी का वीडियो बुधवार सुबह से वायरल हुआ।
वीडियो में थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया भाजपा प्रत्याशी व उनके पति को चोर-डाकू कहते हुए संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने उद्बोधन में भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लुभाने पर हाथ काट देने की भी बात कही। इस दौरान लोकसभा कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया भी मौजूद थे।

कांग्रेस पर भाजपा हमलावर

वीडियो वायरल होते ही भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करती आ रही है। महिलाओं की उन्नति कांग्रेस सह नहीं पा रही है। उन्होंने ने विधायक वीरसिंह भूरिया की गई टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।