उत्साह के साथ मनाया धुलेंडी का त्यौहार, नगर भर रंगीन चेहरों के साथ नजर आई हुरियारों की टोलियां

सुसनेर। सोमवार को धुलेंडी पर जहाँ बच्चे युवा और पुरुष होली की मस्ती मे झूम रहे थे वही महिलाए और युवतियाँ भी रंगो से सराबोर नजर आई। कही होली के गीतों की धुन तो कही ढ़ोल की थाप पर युवतियों और महिलाओ ने भी जमकर मस्ती की और होली का आनंद लिया। धुलेंडी की सुबह से हीँ होली खेलने का सिलसिला शुरू हो गया। नए दौर में तकनीक भी इसमें जुडी। रंग गुलाल से सजे युवाओ ने चेहरे पर खुशियों के रंगो को ग्रुप सैल्फी लेकर अपने कैमरे में कैद किया और उसै वाट्सएप फेसबुक पर शेयर किया। जगह- जगह नगर में बच्चो व युवाओ की टोलिया घूमती रही। हर कोई एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दे रहा था। इस बार नगर के लोगों ने सूखे रंगो से होली खेलकर पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया।
होली पर माली समाज ने निकाली शोक गेर
होली के पर्व पर फूलमाली समाज के द्वारा शोक गेर निकाली गई। गैर में शामिल बडी संख्या में समाज के महिला- पुरुष गमी वाले घर पहुंचे और रंग डालकर सात्वांना दी। वही अंचल में भी दिन भर रंग गुलाल की मस्ती छाई रही। फूलमाली समाज की शोक गेर की शुरूआत मालीपुरा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मशाला से की गई। जो ढोल-ढमाकै के साथ पूरे नगर में घुमी। उक्त जानकारी समाज के मोहन कानुडिया ने दी।
मातृशक्ति ने की शीतला मैया की पूजा
होली के अगले ही दिन धुलेंडी से महिलाओं के दवारा शीतला माता की पूजा- अर्चना शुरू की गई। मातारानी को मातृशक्ति के द्वारा ठंडा जल चढाया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह के समय नगर के मेला ग्राउण्ड स्थित शीतला माता मंदिर में मैया को शीतल जल चढ़ाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड रही है। पंडित जगदीशानंद जोशी के अनुसार हर वर्ष होली के बाद धुलेंडी से ही महिलाओ के द्वारा शीतला सप्तमी तक मैया को ठण्डा जल चढाया जाता है। यह परम्परा सात दिनो तक चलती है और फिर उसके बाद शीतला सप्तमी के दिन महिलाओं के द्वारा विशेष पूजा- अर्चना कर शीतल भौग लगाया जाता है।
होली पर नारायणा धाम में सभी दलों के नेता पहुंचे
महिदपुर। कृष्ण सुदामा की विश्राम स्थली नारायणा धाम में सुबह से होली उत्सव शुरू हो गया। बेण्ड बाजों के साथ विशाल जुलूस ग्राम में निकाला गया। 150 क्विंटल फूलों से होली खेली गई जिसमें जिले व विधानसभा क्षेत्र के सभी दलों ने भाग लेकर लोकसभा चुनाव की शुरूआत जनदर्शन के रुप में की।
महिदपुर नगर में 50 से अधिक स्थानों पर होली दहन किया गया। रात्रि में विशेष रांगोलियां बनाकर विद्युत सज्जा की गई। नगर से 3 किमी. दूर क्षिप्रा नदी किनारे धुर्जटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सैकड़ो श्रद्धालु धधकते अंगारों पर चल भगवान की पूजा अर्चना की। इस समारोह को देखने हजारो धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
खाचरौद। नगर में होलिका दहन को लेकर मोहल्ले की समितियो द्वारा तैयारी करली। भेरू महाराज का आकर्षक श्रृंगार व पूजन आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।ततपश्चात अनेको स्थानो पर पुजन के बाद शाम 9 बजे तक होलिका दहन भी किया गया। जिसमें मोहल्ले के सभी सदस्यगण परिवार सहित सनातन संस्कृति को देखा गया। जिससे आने वाली नई पीढ़ीयो को होलिका दहन कैसे किया जाता है और क्यों इस संबंध में वरिष्ठो से जानकारी मिली। बच्चो ने होलिका दहन के बाद से ही खुशियो के रंग लाल,हरा,गुलाबी, पीला आदि गुलाल से होली उत्सव के पर्व की शुरूआत की गई। नगर में अनेको स्थानो पर प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओ को लेकर चाक चैबंद रही निरंतर निरीक्षण करते हुवे। नगर की व्यवस्थाओ को देखा गया। धुलेंडी सोमवार को भी होली के रंगो को लेकर बच्चो उत्साहीत दिखे। नगर में कई परिवारजनो ने धुलेंडी पर्व पर सहभोज का आयोजन किया गया।
जगोटी। जगोटी सहित क्षेत्र के गांवों में परंपरागत उल्लास के साथ होलिका दहन व धुलेंडी पर्व मनाया गया। जगोटी में आधा दर्जन स्थानों पर पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया। होलकर स्टैट के जमाने से चली आ रही परंपरा के अनुसार जगोटी के प्राचीन श्री तेजाजी मंदिर के समीप रविवार को गणमान्य नागरिकों व पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में सरकारी होलिका दहन पं.अनंत शर्मा ने किया। इस अवसर पर सरपंच राहुल मुकाती, थाना राघवी के बीट प्रभारी अशोक बैरागी, अरविंद यादव, मोहनलाल हेड़ा, दिनेश वर्मा, संदीप गट्टानी, कनिराम चौधरी, आत्माराम यादव, गोवर्धन भीलवाड़ा, निर्भयसिंह, प्रद्युम्न बैरागी आदि मौजूद थे।