राजगढ़ से दिग्विजय सिंह के प्रत्याशी बनने पर समर्थकों ने मनाया जश्न

सारंगपुर। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। बीते दिन दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में कई दिग्गज नेताओं को चुनाव लडाने को लेकर चर्चा हुई है। राजगढ लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का नाम तय कर घोषणा की गई। जैसे ही आधिकारिक घोषणा हुई वैसे ही शनिवार की बीती रात और रविवार सुबह कांग्रेस कार्यालय में दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने नाम फाइनल होने पर जमकर आतिश्बाजी की और जश्न मनाया। इस दौरान सारंगपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डा. हेमेंद्र सिंह सोलंकी, शहर अध्यक्ष एडवोकेट आबिद लोदी, युकां ब्लाक अध्यक्ष लखन धनगर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता निजाम कुरैशी, शेख बहादुर, मुस्ताक अंसारी एवं अखिलेश राठी, शहर युकां अध्यक्ष लखन राजपूत, एजाज यादे, कैलाश ठाकुर, कान्हा अहिरवार, महेश सोनी, महेश प्रजापति, शोहेब हसन राही आदि शामिल थे। डा. सोलंकी ने ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राजगढ से चुनाव लडने की बात कही है। सोलंकी ने कहा कि दिग्विजय सिंह का राजगढ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडना हमारे लिए गर्व की बात है और इसी खुशी में हम कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर जश्न मना रहे है। निश्चित रूप से हम चुनाव जीतेंगे।