April 28, 2024

 

नाराज कांग्रेसियों ने फोटो पर पोती कालिख

रतलाम। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ना निरंतर चल रहा है। शनिवार को कांग्रेस नेता व आलोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। दोनों नेता होटल रूद्र पैलेस स्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में दोनों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

कांग्रेसियों ने किया विरोध

मनोज चावला के हाथ का साथ छोड़ने के बाद कांग्रेस में उनका विरोध भी शुरू हो गया है। रतलाम के नामली नगर में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर में लगे मनोज चावला के मुंह पर कालिख पोतकर विरोध दर्ज करवाया।