April 28, 2024

नासिक/जबलपुर। गोदान एक्सप्रेस की 2 बोगियों में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा महाराष्ट्र के नासिक में हुआ। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और रेल यातायात लगभग 2 घंटे तक बाधित भी होने की खबर है। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से गोरखपुर के बीच व्हाया इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना होकर चलती है। आग की लपटें ऊपर तक उठती हुई देखी जा सकती हैं। इस घटना के चलते जान और माल को कितना नुकसान पहुंचा है।
इसे लेकर अभी और ज्यादा जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही आग लगने की घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। मुंबई से वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।