April 27, 2024

ब्रह्मास्त्र मॉस्को

मॉस्को के कंसर्ट हॉल में शुक्रवार की देर रात आतंकवादी हमला हो गया। इस हमले में अभी तक 60 लोगों के मारे जाने की जानकारी है। 145 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। आतंकी संगठन ने बयान देते हुए कहा कि उसने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा को टारगेट किया गया। इसमें कई लोग मरे हैं और सैकड़ों घायल हैं।

बचकर भाग निकले आतंकवादी
हमला करने के बाद आतंकी बचकर निकल भागे हैं। रूस की जांच एजेंसियों को इस बारे में अभी जानकारी नहीं है कि आखिरकार आतंकी किस ओर भाग निकले हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इस हमले को अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी माना है। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी का मानना है कि यह एक आतंकवादी हमला है। यह रूस के दो दशकों के इतिहास का सबसे खतरनाक आतंकी हमला है।