महाकाल मंदिर क्षेत्र के कत्लखानों पर कार्रवाई, फ्रीजर में भी मिला मांस

 11 स्थानों पर तड़के कार्रवाई, 60 पाड़े और 1 क्विंटल कटा मांस जब्त

ब्रह्मास्त्र. उज्जैन

मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों पर नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन ने महाकाल मंदिर क्षेत्र में कार्यवाही कर 60 पाड़े और 1 क्विंटल कटा मांस जब्त किया। तड़के यह कार्यवाही की गई। बूचड़खाने चलाने वालों ने फ्रीजर में भी मांस रखा था।

नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार तड़के 4 बजे अवैध रूप से संचालित होने वाले बूचड़खानों पर कार्यवाही की गई, जिसमें 11 स्थानों पर दबिश देते हुए 60 से अधिक संख्या में पाड़ों को जप्त किया। लगभग एक क्विंटल से अधिक कटा हुआ मांस जो की फ्रीजर में रखा हुआ था उसे भी सील किया। इसके लिए उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी जप्त किया गया, जिसमें तराजू, बांट,कटर मशीन थी। 40 से अधिक निगम गैंग एवं 30 से अधिक पुलिस के जवान और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यवाही की गई। नगर निगम के उपायुक्त संजेश गुप्ता, पुलिस प्रशासन से सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में महाकाल चौराहा, बेगम बाग,कोट मोहल्ला, खंदार मोहल्ला क्षेत्र में कार्यवाही की गई।