सूर्य के उत्तरी गोलाद्र्ध में आते ही तापमान में आई तेजी

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र  उज्जैन
उज्जैन। 20 मार्च को खगोलीय घटना के बाद सूर्य के उत्तरी गोलाद्र्ध में प्रवेश करते ही दिन बढ़े होने की शुरूआत हो गई है। जिसके बाद दो दिनों से तापमान में तेजी आने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया। जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक राजेन्द्र कुमाार गुप्त ने बताया कि  तापमान 36.4 डिग्री पहुंच चुका है। इससे पहले गुरूवार-शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान में भी मामूली तेजी आई थी। होली पर्व पूरा होते ही तापमान 40 डिग्री के आपास पहुंचने की संभावना है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह बाद भीषण गर्मी महसूस हो सकती है। शुक्रवार को सुबह से हवा थमी थी लेकिन शाम को अचानक हवा की गति 8 किमी. प्रतिघंटे की हो गई थी। तापमान बढऩे के साथ ही सड़को पर लोगों ने धूप से बचने के जतन शुरू कर दिये है। धूप से बचने के लिये बाजार में चश्मे-टोपी की दुकाने दिखाई देने लगी है।