लोकसभा चुनाव के लिए आज आ सकती है भाजपा – कांग्रेस की सूची

 

भाजपा घोषित करेगी 4 सीट, कांग्रेस उज्जैन से महेश परमार को उतार सकती है मैदान में

इंदौर। भाजपा और कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवारों की सूची आज आ सकती है। भाजपा पहले 24 सीटों पर घोषणा कर चुकी है। शेष बची हुई मध्य प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों में से संभावना है कि चार सीटों पर आज घोषणा हो जाएगी। इंदौर से एक बार फिर वर्तमान सांसद शंकर लालवानी का नाम चर्चा में है। समझा जा रहा है कि भाजपा अभी भी छिंदवाड़ा सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी। कांग्रेस को मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अभी उम्मीदवार घोषित करना है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि
मध्य प्रदेश के लगभग 70 प्रतिशत टिकटों को मंजूरी दे दी गई है, पार्टी द्वारा घोषणा कभी भी हो सकती है। समझा जा रहा है कि आज कांग्रेस मध्य प्रदेश के अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। प्रारंभिक तौर पर सूत्रों का कहना है कि इंदौर से खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लोकसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है। पहले कांग्रेस इस उम्मीद में थी कि लोकसभा चुनाव पूर्व विधायक संजय शुक्ला या विशाल पटेल को लड़वा देगी, परंतु दोनों ही पूर्व विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं। फिलहाल, पार्टी के पास अच्छे उम्मीदवारों का संकट नजर आ रहा है।

ये नाम है चर्चा में

राजनीतिक रूप से कुछ नाम चर्चा में है किसके अनुसार उज्जैन से महेश परमार तथा देवास से राजेंद्र मालवीय को कांग्रेस टिकट दे सकती है। अन्य सीटों में झाबुआ-कांतिलाल भूरिया, सिद्धार्थ कुशवाहा-सतना, प्रियव्रत सिंह-राजगढ़, नकुलनाथ -छिंदवाड़ा, भिंड-फूलसिंह बरैया, मुरैना-पंकज उपाध्याय , राजगढ़-प्रियव्रत सिंह, सीधी-कमलेश्वर पटेल,टीकमगढ़- पंकज अहिरवार, बैतूल-रामू टेकाम के नाम चर्चा में है।

You may have missed