हास्य अभिनेत्री भारती सिंह ने की महाकाल की भस्मारती
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-22-at-8.56.51-AM-856x1024.jpeg)
उज्जैन। हास्य अभिनेत्री श्रीमती भारती सिंह निम्बोदया आज तड़के 4 बजे महाकाल की भस्मार्ती में सम्मिलित हुई। उन्होंने कहा बाबा की दिव्य भस्म आरती देखकर मैं बहुत अभिभूत हू। देश और दुनिया के लोगों से अनुरोध करती हूं कि वह भी बाबा के दरबार में आए और भस्म आरती जरूर देखें। मुझे ऐसा लगा कि मैं 6 साल पहले आई थी। लेकिन बाद में मालूम हुआ की 12 साल पहले मैंने दर्शन किए थे। आज एक बार फिर बाबा को देखने का मौका मिला। हम 15 मिनट एक जगह नहीं बैठ सकते। लेकिन यहां 2 घंटे बैठकर बाबा को निहारत ही रहे।