राजेंद्र प्रपन्ना की बांसुरी के स्वर  से गूंजे उठे शैक्षणिक परिसर – नृत्यांगना शिखा की आज दो जगह प्रस्तुति होगी

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 
स्पीक मैके की एसआरएफ विरासत 2024 श्रृंखला के तहत सोमवार को दिल्ली के ख्यात बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना ने यंग हेराल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़कालिका रोड पर पहली प्रस्तुति दी। शुरुआत प्रातः कालीन राग अहीर भैरव तीन ताल में एक बंदिश बजाकर की। शिक्षिका सोनाली टिपकरें ने अतिथियों का परिचय दिया। आभार दिनेश भट्ट ने माना। श्री प्रसन्ना की द्वितीय प्रस्तुति दोपहर 12:30 बजे जय भारती शिक्षण संस्थान नयापुरा में हुई। स्वागत संस्था सचिव राजेंद्र जोशी ने किया। आभार संस्था निदेशक विपुल जोशी ने माना। तबले पर संगत अभिषेक मिश्रा ने की। स्पीक मैके के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया राजेंद्र प्रसन्ना मंगलवार को प्रातः 9:30 बजे गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्राम सुरासा आगर रोड पर बांसुरी वादन करेंगे। मंगलवार को ही दिल्ली की कथक नृत्यांगना सुश्री शिखा शर्मा की प्रथम प्रस्तुति दोपहर 1 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय ऋषि नगर एवं द्वितीय प्रस्तुति दोपहर 3 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय हासमपुरा  पर होगी।