वेतन नहीं मिलने से नपा कर्मियों ने किया हंगामा

ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर पालिका परिषद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। विगत कई माह से वेतन नहीं मिलने के कारण नगरपालिका कर्मचारियों नहीं आज नगर पालिका उपाध्यक्ष अतुल जगताप के नेतृत्व में नगर पालिका में हंगामा कर दिया। नगरपालिका में समस्त कर्मचारियों का कुल वेतन 76 लख रुपए और चुंगी कर की वसूली मात्र 47 लाख रूपये है उसमें भी पुराना विद्युत देयक कटोत्रा हो जाने के कारण नगर पालिका कर्मचारियों को रेग्युलर वेतन देने में परेशानी आ रही है। गत दिनों सफाई कर्मियों ने हड़ताल की तो उन्हें दो दिन बाद वेतन आहरण कर दिया गया। नगर पालिका उपाध्यक्ष अतुल जगताप ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारियों की परेशानी को दूर करना मेरा कर्तव्य है, यदि कर्मचारियों की परेशानी को दूर नहीं कर पाया तो मुझे कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है।

नगर पालिका में हो रही धांधलियों पर रोक नहीं लगाई जा रही है। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी रईस खान ने कहा कि जून माह में और दीपावली पर कर्मचारियों का वेतन डाला था कोई भी मायका लाल नपा.कर्मचारियों को रेग्युलर वेतन नहीं दे सकता। समय पर वेतन भुगतान नहीं होने के कारण नगर पालिका कर्मचारियों को मकान किराया, दूध, राशन, बच्चों की फीस जैसी कई मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जल प्रदाय शाखा में गड्ढा खोदने वाली कर्मचारी और सफाई व्यवस्था हेतु लगाए गए वाहन के ड्राइवरों और स्थाई कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट आ पड़ा है। चुंगी कर, संपत्ति कर जलकर आदि से मिलने वाली राशि आखिर कहां जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका के संविदा कर्मियों को विगत 8 माह से और जल प्रदाय शाखा में गड्ढा खोदने वाले कर्मियों को विगत 7 माह से तथा स्थाई कर्मियों को विगत चार माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।

रिपोर्ट मुकेश सक्सेना