उज्जैन में पहली बार जीरो वेस्ट पर वर्ल्ड  रिकॉर्ड बनेगा, 22 लाख दीपक जलाएंगे

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) उज्जैन में अब जीरो वेस्ट पर दीपक जलाकर वर्ल्ड  रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। यह आयोजन मार्च में शिवरात्रि के दौरान शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में होगा जिसमें 22 लाख दीपक जलाए जाएंगे। 1 मार्च से 9 अप्रैल 2024 तक शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम चलेगा। जिसमें उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेला भी लगाया जाएगा। इसे शासन-प्रशासन के अफसर तैयारियों में जुट गए है। क्योंकि इस पूरे कार्यक्रम को खुद मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लीड कर रहे हैं। उज्जैन नगर  निगम के आयुक्त आशीष पाठक ने गुरुवार को इस पूरे कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कराई। पाठक ने कहा कि इस बार ये जीरो वेस्ट इवेंट होने जा रहा है। 9 अप्रैल को शिप्रा के पावन तट पर होगा दीप उत्सव 9 अप्रैल को शिप्रा के तट पर शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम होगा। इसमें लाखों दीप जलेंगे। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इस बार रिकॉर्ड के लिए 22 लाख दीप प्रज्वलित करने होंगे। इसके लिए अधिक संख्या में लोगों को जोड़ना होगा। तब जाकर उज्जैन का नाम एक बार फिर गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो पाएगा। इस बार की थीम जीरो वेस्ट रखी गई है। इसके लिए घाटों के चयन के साथ घाटों की सफाई, रोशनी की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियां की जा रही है।