महाकाल मंदिर में भक्त ने दान दिया चांदी का पाटला
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2024/01/02.png)
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों द्वारा भगवान महाकाल को सोने चांदी के आभूषण के साथ ही नगद राशि भी अर्पित की जाती है।
दो लाख रुपए कीमत के 2847 ग्राम वजनी वाले पाटले समिति को सौंपे
बुधवार को मेरठ उत्तरप्रदेश के भक्तों ने करीब दो लाख रुपए से अधिक मूल्य का चांदी का पाटला बाबा महाकाल को अर्पित किया है।