बच्चों ने दी बाल रामायण की प्रस्तुति

उज्जैन। विद्यापति नगर स्थित लिटिल स्टार स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने बाल रामायण का मंचन किया। बच्चों ने रामायण के वृतांत को प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोहा। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने बच्चों का उत्सावर्द्धन कर उन्हें मिठाई बांटी। सीमा व्यास दीपक जैन बबीता पाराशर आदि मौजूद रहे। आभार समीर पाराशर ने माना।