अयोध्याम में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा ,श्रीराम के उद्घोष के साथ ध्वज लहराता

दैनिक अवन्तिका
उज्जैन। अयोध्याम में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले शहर में रविवार
को शोभा यात्राएं निकाली गई। जिसमें श्रीराम के उद्घोष के साथ ध्वज
लहराता रहा। शाम को भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री ने आतिशबाजी कर उत्सव
में भागीदारी की। 16 जनवरी से ही प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। आज
धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य आयोजन किये जाएगें।
वर्षो के इंतजार के बाद वह शुभ घंडी आ गई, जब रामलला की अयोध्या में आज
प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलला के आने का उत्सव पूरा देश मना रहा है।
16 जनवरी से ही उत्सव की शुरूआत हो गई थी। शहरभर में प्रभात फेरियां
निकाली जा रही थी और राम भजन गाये जा रहे थे। रविवार को शहर में शोभा
यात्राएं निकाली गई। हर तरफ भगवा श्री राम ध्वज लहरा रहा था। यात्रा में
भगवान श्रीराम-सीता और लक्ष्मण के साथ हनुमान भी शामिल थे। जहां जय
श्रीराम की गूंज सुनाई दे रही थी, भजनों की धून में हर कोई डूबा हुआ था।
रात में भी श्रीराम का ध्वज लहराते हुए यात्रा निकाली जा रही थी। शहर
रोशनी में डूबा नजर आ रहा था। आज सुबह से ही प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव की
शुरूआत हो जाएगी। बाबा महाकाल की नगरी में रामलला के आने की खुशी में शाम
को प्रदेश का सबसे बड़ा दीप प्रज्जवलित किया जाएगा। देवासगेट-मालीपुरा
मार्ग पर बड़े कढ़ाव में 21 डिब्बे तेल और सात किलो रूई से का उपयोग किया
जाएगा। चामुंडा माता मंदिर पर 1.11 लाख लड्डूओं का प्रसाद वितरीत किया
जाएगा, वहीं भगवान राम से जुड़ी झांकी निकाली जाएगी, आतिशबाजी के साथ
महाआरती होगी। धार्मिक नगरी के हर देवस्थल पर आरती  के साथ प्रसाद का
वितरण होगा। आज आस्था का सबसे बड़ा उत्सव होगा, जो अब तक नहीं हुआ है।
घर-घर लहरा रहाभगवा ध्वज
भगवान रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव दीपावली की रूप में मनाया जाएगा।
घर-घर भगवा ध्वज लहरा रहा है, साज-सज्जा की गई है। वाहनों पर भी श्रीराम
ध्वज लगाया गया है। गली-मोहल्लों में भी भगवान राम के आने की खुशियों में
सजावट की गई है। शाम को दीपों की रोशनी की जाएगी और आसमान आतिबाजी से सज
जाएगा। बाबा महाकाल की धार्मिक नगरी में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव
में व्यवधान ना पड़े इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
किये है। शहर में 15 सौ से अधिक जवानों के साथ विशेष सुरक्षाबल की
कंपनियों को तैनात किया गया है। थाना क्षेत्रों में होने वाले धार्मिक
आयोजनों की सुरक्षा थाना पुलिस की रहेगी।