गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य- विधायक दांगी

खिलचीपुर। मकर सक्रांति के पावन पर्व पर वार्ड 2 में विधायक हजारीलाल दांगी ने गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए। पार्षद राकेश जावा द्वारा सोमवारिया सामुदायिक भवन में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में विधायक हजारीलाल दांगी ने कहा सोमवारिया, कालाजी बल्डी, नहरदा कालोनी में पात्र लोगो को शासन से पट्टे दिलाए जायेंगे। और शासन की योजनाओं से छूट गए लोगो को लाभ दिलाया जायेगा विधायक दांगी ने कहा गरीब की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य हे इस मौके पर दांगी ने 55 बुजुर्ग महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकरण मालाकार, ओमप्रकाश गुप्ता, राकेश जावा, संदीप शर्मा, बबलू सोनी, आदि भाजपा कार्यकर्ता सहित वार्ड वासी मौजूद थे।