भगवान राम की पूजा के दौरान अर्पित करें पंसदीदा चीजें

जिस घर में भगवान राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा की जाती है, उस घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है। हर घर में राम दरबार की पूजा की जानी चाहिए। अगर आप भगवान राम की पूजा के दौरान उन्हें उनकी पसंदीदा चीजें अर्पित करते हैं, तो भगवान राम प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।जानते हैं भगवान राम के पसंदीदा प्रसाद क्या हैं, जिन्हें पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए।

राम को खीर बहुत प्रिय

भगवान राम को खीर बहुत प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान राम और उनके चारों भाइयों का जन्म राजा दशरथ के यहां हुआ, तो खीर ही बनाई गई थी। ऐसे में राम जी को खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

कंद मूल फल भी

ऐसा माना जाता है कि जब भगवान राम वनवास पर गए, तो उन्होंने जंगल में केवल कंदमूल का सेवन किया। ऐसे में आप उन्हें प्रसाद के रूप में कंद मूल फल भी अर्पित कर सकते हैं। रामचरितमानस में राम जी द्वारा शबरी के जूठे बेर खाने का प्रसंग प्रचलित है। ऐसे में आप भगवान राम को बेर भी चढ़ा सकते हैं।

केसर भात, कलाकंद का भोग भी

भगवान राम की पूजा करते समय आप उन्हें खोए की मिठाइयां जैसे केसर भात, कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन आदि का भोग भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा आप राम जी को प्रसाद के रूप में पंचामृत और धनिया की पंजीरी या सोंठ की पंजीरी भी चढ़ा सकते हैं।