18 जनवरी को शुक्र का धनु में प्रवेश

18 जनवरी 2024 की रात 8 बजकर 46 मिनट पर शुक्र का धनु राशि में गोचर होने वाला है। शुक्र का गोचर जातक के जीवन पर भावनात्मक रूप से प्रभावित करता है। शुक्र प्रेम और सौंदर्य का ग्रह है। धनु राशि साहसिक व सकारात्मक ऊजा से संबंध रखती है। इन दोनों का जब मिलन होता है, तो यह जुनून और विश्लेषण का शक्तिशाली मिश्रण बन जाता है।

मेष राशि
शुक्र के धनु में गोचर होने से मेष राशि वालों के करियर पर सकारात्मक असर होगा। शिक्षकों, काउंसलर और कंसल्टेशन के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह अवधि बहुत ही अच्छी होने वाली है। आप इस दौरान आपकी मेहनत और ईमानदारी का परिणाम मिलेगा। आपको अपने काम के लिए ईनाम भी दिया जा सकता है। आपको इस अवधि में विदेश जाने का सौभाग्य भी मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का धनु में गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला है। आपके काम के प्रति खुश होकर आपके सीनियर्स भी आपकी तारीफ करेंगे। यह भी हो सकता है कि आपके काम की वजह से आपको ईनाम भी मिल जाए या फिर आपके वेतन में वृद्धि हो जाए।

मिथुन राशि
शुक्र का धनु राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के सातवें भाग में हो रहा है। ऐसे में व्यापर करने वालों को इस गोचर बहुत ही लाभ मिलेगा। आपको इस दौरान फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपकी प्रोफेशनल लाइफ बहुत ही अच्छी होने वाली है। आपके लिए व्यापार के रास्ते खुलेंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर करियर की दृष्टि से कुछ खास नहीं होने वाला है। शुक्र का धनु राशि में गोचर छठे भाव में होने वाला है। ऐसे में यह ऋण, रोग और शुत्रुओं के भाव को दिखाता है। आपको इस दौरान कई तरह की चुनौतियां मिलेंगे। इनका आपको सावधानी से सामना करना होगा। आप कड़ी मेहनत करेंगे, तो आपको अच्छे फल मिल सकते हैं। आपके काम को देखकर आपके सहकर्मियों को आपसे जलन भी होगी। आप अपने लिए नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह अभी आपके लिए शुभ अवसर नहीं है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का धनु राशि में गोचर बहुत ही शुभ होने वाला है। आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत ही शानदार काम करने वाले हैं। आपको इसके अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। आपको नौकरी पेशा या फिर आपके खुद के व्यापार में नई पहचान मिलेगी। आपके साथ काम करने वाले आपका पूरा साथ देंगे। उनकी मदद से आप और भी बेहतर कर पाएंगे।