कॉलेज चलो अभियान का द्वितीय चरण में बच्चों को किया प्रेरित

सुसनेर। नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निदेर्शानुसार प्राचार्य डॉक्टर जीसी गुप्ता के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापक आदिश कुमार जैन , काशीराम प्रजापति, डॉ कमल चटिया , राजकमल नरगेश द्वारा नगर के विभिन्न विद्यालयों में जाकर स्कूली छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया। प्राध्यापको द्वारा नगर के आस्था अकैडमी इंवेंचर अकैडमी व दर्शन सागर स्कूल जाकर छात्र-छात्राओं को 12 वीं के बाद पढ़ाई ना छोड़ने व उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। तथा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न संकाय की, नई शिक्षा नीति 2020 , व विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। अंत में प्राध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय का भ्रमण करने व महाविद्यालय में संचालित हेल्प सेंटर के बारे में भी जानकारी दी। उक्त जानकारी महाविद्यालय मीडिया प्रभारी रमेश जमरा ने दी।