गाड़ी खड़ी करने के विवाद में उन्हेल चौराहा पर विवाद -गोली चलने की फैली खबर, पुलिस मौके पर पहुंची

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) देर रात उन्हेल चौराहा पर गाड़ी खड़ी करने की बात पर 2 पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। एक कार के कांच फोड़ दिये गये। वही खबर फैली की गोली चल गई है। खबर मिलते ही भैरवगढ़ टींआई टीम के साथ मौके पर पहुंच गये थे।बताया जा रहा है कि उन्हेल चौराहा पर भाजपा से जुड़े दिनेश विश्वकर्मा औरलक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा का मकान बना हुआ है। वहीं समीप विवेक सोनी कानाम व्यक्ति का आफिस भी है। दोनों पक्षों के जाने का रास्ता एक ही है।जहां कार खड़ी करने की बात पर देर रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कारके कांचक्षतिग्रस्त किये गये, वहीं 12 बोर की लायसेंसी बंदूक भी निकलनासामने आया। उन्हेल चौराहा पर दो पक्षों के बीच विवाद होने और गोली चलनेकी खबर मिलते ही टीआई जगदीश गोयल मौके पर पहुंच गये थे। आसपास के लोगोंकी भीड़ जमा हो चुकी थी। टीआई गोयलके अनुसार मौके पर गोली चलने की पुष्टिनहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मारपीट में तीन लोग घायल हुएहै। जिन्हे अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामलादर्ज किया जाएगा।