महिलाओं ने निगमकर्मी के पीछे छोड़ा कुत्ता

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) नागदा नगर पालिका का सफाई कर्मचारी संतोष पिता ताराचंद निवासी चेतनपुरा बुधवार सुबह घर-घर से कचरा एकत्रित करने के लिये डॉ. शर्मा की गली में पहुंचा था। लोग गाड़ी में कचरा डाल रहे थे। तभी रघुवीरसिंह के घरसे दो महिलाएं कचरा डालने के लिये आई। उनका पालतू कुत्ता भी साथ आ गया और निगम सफाई कर्मी पर भौंकने लगा। कर्मचारी ने कुत्ते को पकड़ने और दूर करने की बात कहीं तो दोनों महिलाओं ने अपशब्द कहते हुए कुत्ते को छू कर दिया। कुत्ते ने निगम कर्मचारी को पैर में काट लिया। घटनाक्रम के बाद सफाई कर्मी संतोष ने मामले की शिकायत नागदा थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस नेमामले में धारा 289, 504 का प्रकरण दोनों महिलाओं के खिलाफ दर्ज किया है।