कांग्रेस ने नियुक्त किए कोऑर्डिनेटर…. बाला बच्चन को मिला इंदौर -उज्जैन में बाबूलाल यादव

भोपाल । विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले चुनाव से सीख लेकर कांग्रेस लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट भी कर रही है। गौरतलब है कि बाला बच्चन को इंदौर की जबकि बाबूलाल यादव को उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीट के लिए लोकसभा कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिए हैं, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस के कई दिग्गजों को शामिल किया है, जिसमें विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल है। बता दें कि, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, सचिन यादव, सत्यनारायण पटेल, लखन घनघोरिया, सुखदेव पांसे, प्रियव्रत सिंह, बाला बच्चन और विधायक, , फूल सिंह बरैया, आरिफ मसूद को जिम्मेदारी सौंपी है। ये सभी समन्वयक लोकसभा चुनाव से जुड़ी गतिविधियों को गति देने का काम करेंगे।

लोकसभा सीटों पर समन्वयक नियुक्त

1. मुरैना – जयवर्धन सिंह
2. भिंड – नितेन्द्र राठौर
3. ग्वालियर – विपिन वानखेड़े
4. गुना – लाखन सिंह
5. सागर – राम चंद्र दांगी
6. टीकमगढ़ – फूलसिंह बरैया
7. दमोह – लखन घनघोरिया
8. खजुराहो – संजय यादव
9. सतना – तरुण भनोट
10. रीवा – रजनीश सिंह
11. सीधी – विनय सक्सेना
12. शहडोल – अशोक मर्सकोले
13. जबलपुर – सुखदेव पांसे
14. मंडला – सुखेन्द्र सिंह बन्ना
15. बालाघाट – संजय शर्मा
16. छिंदवाड़ा – सुनील जायसवाल
17. होशंगाबाद – दीपक जोशी
18. विदिशा – हर्ष यादव
19. भोपाल – प्रियव्रत सिंह
20. राजगढ़ – सत्यनारायण पटेल
21. देवास – विशाल पटेल
22. उज्जैन – बाबूलाल यादव
23. मंदसौर – दिलीप गुर्जर
24. रतलाम – सचिन यादव
25. धार – रवि जोशी
26. इंदौर – बाला बच्चन
27. खजुराहो – रामलाल मालवीय
28. खंडवा – आरके दोगने
29. बैतूल – आरिफ मसूद