राज्य मंत्री का भ्याना में स्वागत

भ्याना। राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के प्रथम ग्राम आगमन पर स्कूल ग्राउंड मे छात्र छात्राओं ने पुष्प वर्षा की एवं भाजपा के कार्यकर्ताओ ने आतिश बाजी कर जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने आभार सभा को संबोधित किया व दो सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की। श्रीटेटवाल सभी मतदाताओ का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनपद के अध्यक्ष देवनारायण नागर, जिला मंत्री कैलाश नागर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि उपेंद्रसिंह छावरी, रामलाल खटक, मंडल अध्यक्ष घनश्याम नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र सक्सैना, सरपंच प्रतिनिधि विनोद पाटीदार, मंडल महामंत्री भगवान सिंह गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज राठौर, कपिल पाटीदार, मुख्तियार मंसूर, गोविंद तोमर, लेखराज राठौर, अनार सिंह गुर्जर, संजय राठौेर, मोबिन खां, दिनेश गुर्जर, संतोष पाटीदार, बाबूलाल पाल, रामबाबू आर्य आदि सैकडो भाजपा कार्यकर्ता ने गर्मजोशी से स्वागत किया।