कार-पिकअप की भिड़ंत, चार घायल

दैनिक अवन्तिका(उज्जैन) ग्राम खरसौद खुद भारत पेट्रोल पंप के आगे शनिवार दोपहर बलेनो  कार क्रमांक एमपी 13 झेडई 0121 को तेजगति से आई अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिड़ंत होते ही कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सवार मानसिंह, हिम्मतसिंह, शिवराजसिंह और गिरीजसिंह घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना मिलने पर इंगोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार घायलों के रिश्तेदार ईश्वरसिंह राठौर निवासी भाटपचलाना की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला था।