नाकोड़ा पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना

नाकोड़ा पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आम्बा धुलेटिया में रहने वाला बद्रीलाल पिता पूरालाल बरगुंडा 36 वर्ष नाकोडा पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने आया था। जहां से खाद लेने के लिये उज्जैन आ रहा था, उसी दौरान तेजगति से आये अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बद्रीलाल गंभीर घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन जानकारी लगने पर अस्पताल पहुंच गये थे। भैरवगढ़ पुलिस ने मामले में घायल के भतीजे लखन सोलंकी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।