वार्षिक भैरव पूजन आनंद मंदिर में संपन्न

टोंकखुर्द । पिपलोदिया जोशी परिवार का वार्षिक भैरव पूजन कार्यक्रम अवंती पुर बडोदिया में बीते दिनों आनंद भैरव मंदिर परिसर मे संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप गोपाल बिहारी जोशी, डॉ. सुरेश शर्मा थे, अध्यक्षता नारायण प्रसाद जोशी ने की, विशेष अतिथि के रूप में वेदमूर्ति दिनेश शास्त्री, गोपाल शास्त्री उपस्थित थे। पं. अरविंद जोशी द्वारा भगवान भैरव जी का वैदिक मंत्रों के साथ पूजन वअभिषेक एवं हवन मुख्य यजमान मोतीलाल जोशी व विश्वास जोशी के द्वारा संपन्न किया गया।
इस आयोजन में प्रतिभाशाली बच्चों के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में, खेलकूद की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विजय होने पर समाज की प्रतिभाओं का नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 वी और 12 वी की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र निधि धर्मेंद्र जोशी, पार्थ लोकेंद्र जोशी एवं लक्ष्य जोशी को सम्मानित किया गया। श्री गौड़ सहकारी संस्था मे संचालक पद पर डॉक्टर सुरेश शर्मा संतोष जोशी धर्मेंद्र जोशी के निर्वाचित होने पर स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद भैरव मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष पंडित भवरलाल जोशी ने कहा कि आज आठ वर्ष हो गए हैं यह परिवार का कार्यक्रम करते हुए, जब इसका बीड़ा उठाया था तो उस समय बड़ी चुनौती थी, लेकिन आज जो भव्य स्वरूप आपको दिख रहा है। यह सबके सामने है। समाज के बच्चे खूब पड़े, पढ़कर आप जिस क्षेत्र में रुचि हो उसमे आप आगे बढ़े।
आज कोई डॉक्टर, इंजीनियर तो कोई कर्मकांड में संस्कृत भाषा में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर रहा है तो यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। कार्यक्रम को दिनेश शास्त्री, गोपाल शास्त्री, डा. सुरेश शर्मा ने भी संबोधित किया। समाज जनों ने कई वर्षो तक चाहे सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का कार्य हो टोंकखुर्द में श्री श्री गौड़ ब्राह्मण समाज की धर्मशाला निर्माण कार्य किया हो या आनंद भैरव मंदिर निर्माण का कार्य हो समाज को नई दिशा देने एवं मार्गदर्शन देने के भवरलाल जोशी का शाल श्रीफल भेंट कर पुष्प माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर इंदौर, देवास, शाजापुर राजगढ़ से समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्नेह भोज ।पंडित मोतीलाल जोशी व उनके परिजनों ने दिया। कार्यक्रम का संचालन भवरलाल जोशी ने किया तथा आभार लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने माना।