इंदौर में 70 साल की महिला के शव से बलात्कार

वीडियो से मिली पुलिस को जानकारी,मानसिक रोगी निकला आरोपी

इंदौर। पलासिया इलाके में एक बुजुर्ग मृत महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने शव के साथ रेप किया। शनिवार दोपहर महिला के शव को एमवाय भेजा गया। पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि हुई। इधर पुलिस को फुटेज मिलें है ओर आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। पलासिया पुलिस के मुताबिक गिरीराज माया देवी हाेस्टल के पास बड़ी ग्वालटोली में 70 वर्षीय बुजर्ग महिला का शव मिला। महिला के पोस्टमार्टम से पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है। आरोपी के इस मामले में फुटेज मिले। पुलिस ने उसकी तलाश की। जिसमें आरोपी की पहचान हुई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल भी कराया गया है। वह मानसिक रोगी है। महिला के साथ रहता है।