श्री आताल पाताल महाभैरव जन्मोत्सव  5 दिसंबर से सिंहपुरी में मनाया जाएगा – बाबा की सवारी 6 को निकलेगी, 7 को बटुक कन्या भोज

दैनिक अवंतिका उज्जैन।
भैरव अष्टमी पर्व के अवसर पर श्री आताल पाताल महाभैरव का जन्मोत्सव का आयोजन सिंहपुरी स्थित मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज, आताल पाताल महाभैरव भक्त मंडल सिंहपुरी के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। 5 दिसंबर को जन्मोत्सव की शुरुआत प्रातः 10 बजे अभिषेक, पूजन के साथ की जाएगी। आरती एवं प्रसाद वितरण मध्य रात्रि में 12 बजे होगा। 6 दिसंबर को शाम 5 बजे सिंहपुरी से आताल पाताल महाभैरव की सवारी निकलेगी जो विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः सिंहपुरी में आकर समाप्त होगी। सवारी में बैंड, ढोल, ध्वज सहित पालकी में बाबा की प्रतिमा विराजित रहेगी। 7 दिसंबर को बटुक व कन्या भोज का आयोजन शाम 7 बजे मंदिर प्रांगण में किया गया है।