शिवराज बोले – अगला अभियान लखपति बहना होगा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का अब अगला अभियान लखपति बहना होगा। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव जीतने में अपनी पूरी ताकत लगा दी। जनता को कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। मोदी जी के नेतृत्व में हम सब लगातार काम करते रहे। यह मोदी के नेतृत्व की विजय है। एमपी के मन में मोदी है, मोदी के मन में एमपी। जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। अमित शाह ने मध्य प्रदेश के लिए अचूक रणनीति बनाई। मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी। हर वर्ग के लोगों ने भाजपा का साथ दिया।