मप्र में भाजपा 139 कांग्रेस 90 सीटों पर आगे

मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है । सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती शुरू की गई है। प्रारंभिक रुझान में पूरे प्रदेश में भाजपा 139 सीटों पर, वहीं 86 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। अन्य 2। इंदौर एक से कैलाश विजयवर्गीय संजय शुक्ला से आगे हैं। दो में रमेश मेंदोला आगे चल रहे हैं। इंदौर तीन में कांग्रेस के पिंटू जोशी आगे हैं। इंदौर 4- में मालिनी गौड़ आगे है। क्षेत्र क्रमांक 5 में महेंद्र हार्डिया ने बढ़त बनाई है। राऊ से भाजपा के मधु वर्मा आगे हैं। देपालपुर में मनोज पटेल और सांवेर में तुलसी सिलावट बढ़त में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से आगे हैं।

राजस्थान- भाजपा-10 9, कांग्रेस – 80 अन्य -08

छत्तीसगढ़-

भाजपा-49 कांग्रेस- 41

तेलंगाना-

कांग्रेस-64, बीआरएस- 41