पलटा ई-रिक्शा, वृद्धा घायल

पलटा ई-रिक्शा, वृद्धा घायल
उज्जैन। शादी में शामिल होने आये परिवार की चार महिला बुधवार दोपहर ई-रिक्शा में सवार होकर महाकाल दर्शन करने जा रही थी। हरिफाटक ब्रिज से बेगमबाग की ओर जाते समय चालक ने ई-रिक्शा की रफ्तार तेज कर दी। चालक संतुलन नहीं संभाल पाया और रिक्शा पलटी खा गया। उसमें सवार रीना पति अरुण कुमार श्रीावस्तव 58 वर्ष निवासी विवेक कालोनी न्यू कचंनपुरा जबलपुर गंभीर रूप से घायल हो गई। तीन महिलाओं को मामूली खरोंच आई। आासपास के लोगों ने महिलाओं को उठाया और रिक्शा को खड़ा कर चालक से जिला अस्पताल ले जाने को कहा। चालक अस्पताल पहुंचा, लेकिन घायल वृद्धा को छोड़ने के बाद भाग निकला। मामले की जानकारी लगते ही महाकाल थाने से एएसआई के. के. मालवीय अस्पताल पहुंचे, जहां सामने आया कि घायल वृद्धा को सिर में 15 टांके लगे है। मामले में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। एएसआई मालवीय के अनुसार रिक्शा का नबंर एमपी 13 ­ोड ई 7794 सामने आया है, जिसकी तलाश की जा रही है। घायल वृद्धा जीआरपी में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी के परिवार में आयोजित शादी में शामिल होने आई हुई है।