रामघाट पर बने मंदिरों पर कर रहा था लघुशंका -दिल्ली से आये श्रद्धाुलओं ने पकड़ा

दैनिक अवंतिका  उज्जैन। क्षिप्रा किनारे रामघाट पर बने छोटे-छोटे मंदिरों पर लघुशंका करते एक मुस्लिम वृद्ध को दिल्ली से आये श्रद्धालुओं पकड़ा और आसपास के लोगों को जानकारी दी। महाकाल पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की धारा में मामला दर्ज किया है।
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि देर शाम एक वृद्ध द्वारा घाट पर बने छोटे-छोटे मंदिरों की प्रतिमाओं पर लघुशंका किये जाने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। जहां सामने आया कि घाट पर दिल्ली से आये कुछ श्रद्धालु घूम रहे थे, उन्होने एक वृद्ध को घूम-घूमकर मंदिरों में लघुशंका करते देखा और पकड़ा। वृद्ध नशा किये हुए थे, जिससे रोकने का प्रयास किया तो उसका कहना था कि मैं ऐसा ही करूंगा। दिल्ली के श्रद्धालुओं ने घाट पर दुकान लगाने वाले लोगों को जानकारी दी। खिलौने की दुकान लगाने वाला पप्पू पिता कैलाश प्रजापत पहुंचा और उसने वृद्ध को पकड़ पुलिस को सूचना दी। वृद्ध से पूछताछ करने पर उसका नाम लतीफ पिता फजल निवासी जूना सोमवारिया होना बताया। पुलिस के अनुसार वृद्ध को थाने लाया गया है। जिसके खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की धारा 295-ए का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटनाक्रम के बाद रामघाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, कुछ लोगों ने मोबाइल से वृद्ध का वीडियो भी बनाया है। लोगों में वृद्ध के कृत्य को देख काफी आक्रोश दिखाई दे रहा था।