माली की कीटनाशक के प्रभाव में आने से मौत

दैनिक अवन्तिका(उज्जैन)   निजी कॉलेज में माली का काम करने वाले अशोक पिता प्रहलाद सेन (42) निवासी दताना की कीटनाशक के प्रभाव में आने से हालत बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि अशोक कई सालों से कॉलेज में माली का काम कर रहा था। शुक्रवार को वह बगीचे में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था, उसी दौरान प्रभाव में आया था। उसे नरवर अस्पताल ले जाया गया जहां से कॉलेज का सुपरवाइजर बलदेव और ड्रायवर मुकेश जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अशोक 2 बच्चों का पिता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।