घौंसला पुलिया पर 2 बाइक में भिड़ंत, मासूम की मौत

(उज्जैन) मायके गई महिला 3 साल के मासूम बेटे और पति के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थी। घौंसला पुलिया पर बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बेटे की मौत हुई है। पति-पत्नी घायल है। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि गुरूवार रात घौंसला से 3 साल के बालक विरेन्द्र, उसके पिता जितेन्द्र परमार और मां विष्णुबाई को घायल हालत में परिजन फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल लेकर आये थे। जहां तीनों को उपचार के लिये भर्ती किया गया। रात में बालक विरेन्द्र की मौत हो गई। पति-पत्नी को उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मामले में मर्ग कायम किया और शुक्रवार सुबह बालक का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का कहना था कि विष्णुबाई का मायका माकडोन के रावणखेड़ी में है। वह कुछ दिनों से अपने बेटे के साथ वहीं थी। पति जितेन्द्र उन्हे लेने गया था। जहां से तीनों लौट रहे है। विरेन्द्र एकलौता पुत्र था। एसआई सलीम खान के अनुसार मामला राघवी थाना क्षेत्र का है। मर्ग डायरी भेजी जाएगी। जानकारी यह भी सामने आई है कि दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग निकला था। इधर 14 साल के बालक ने तोड़ा दममहिदपुररोड थाना क्षेत्र के ग्राम ­ाूटावद में रहने वाला रितिक पिता रूपालाल माली 14 वर्ष बाइक से दूध लेने गया था। वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से उज्जैन रैफर किया गया था। हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 5 लाख रूपये खर्च होने के बाद भी हालत में सुधार नहीं आया था। आर्थिक हालत ठीक नहीं होने पर परिजन उसे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज ले आये थे। 10 दिनों तक तीन से चार अस्पतालों में चले उपचार के बाद शुक्रवार दोपहर रितिक की मौत हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।