आज देवउठनी ग्यारस, अबूझ मुहूर्त  में शादियां, नवंबर में ही 4 दिन शुभ   

उज्जैन। आज छोटी दिवाली, देव दिवाली मनेगी।  देवउठनी ग्यारस पर्व के इस अबूझ मुहूर्त में खूब शादियां भी होगी। घरों व मंदिरों में तुलसी विवाह होंगे। दीपदान भी किया जाएगा व लोग आतिशबाजी कर दिवाली मनाएंगे।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि ग्यारस पर देवों के जागने के बाद मुहूर्त में शादियां शुरू हो जाएगी। इसी नवंबर माह में ही शादी के लिए 4 शुभ मुहूर्त आ रहे हैं। शादियों के साथ ही अन्य शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी। देवउठनी ग्यारस पर लोग दान-पुण्य भी करेंगे। शाम को गोधूली बेला में गन्ने से मंडप सजाकर तुलसी-शालिग्राम के विवाह भी किए जाएंगे। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि एकादशी को भगवान विष्णु निंद से जागते हैं। इसलिए शादी-ब्याह और शुभता की शुरुआत हो जाती है। साथ ही अब चातुर्मास भी समाप्त होने वाला है।

द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में…होगा परंपरागत तुलसी विवाह…. 

उज्जैन के सिंधिया ट्रस्ट के द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में परंपरागत रूप से तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। मंत्रोच्चार के बीच पंडित तुलसी विवाह की रस्म करेंगे। मंदिर के प्रबंधक अजय ढकने ने बताया इस विशेष विवाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उमड़ते हैं।

जाने इस बार नवंबर में कब…कब विवाह के शुभ मुहूर्त होंगे…
24 नवंबर शुक्रवार प्रदोष पर्व
27 नवंबर  सोमवार कार्तिक पूर्णिमा
28 नवंबर  मंगलवार अगहन कृष्ण
29 नवंबर  बुधवार सर्वार्थ सिद्धि योग