गोवर्धन पर्वत पर वीर हनुमान को अन्नकूट, दिया मतदान का संदेश

उज्जैन। महाकाल वन कार्तिक चौक कुम्हारवाड़ा में विराजित प्राचीन दक्षिण मुखी वीर हनुमान ने गोवर्धन पर्वत के बीच विराजित होकर भक्तों को दर्शन दिए और मतदान करने का भी संदेश दिया।
हर वर्ष की परंपरा अनुसार दीपावली के पश्चात मंदिर पर पुजारी परिवार द्वारा अन्नकूट लगाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित जस्सू गुरु महाराज, पुजारी नीलेश गुरु, पुजारी कृष्णा गुरु ने बताया गोवर्धन पर्वत की झांकी के साथ श्री वीर हनुमान जी महाराज को 80 तरह के पकवानों का भोग लगाया गया।

महामंडलेश्वर, पुजारियों एवं समाजसेवियों ने की ढोल-ढमाकों से महाआरती

झांकी में मतदान करने की अपील के साथ आम लोगों को प्रेरित करते संदेश लिखे गए थे। रात साढ़े 8 बजे ढोल-ढमाकों से निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञान दास जी महाराज, महाकाल मंदिर के पुजारी महेश गुरु, पुजारी आकाश गुरु, पुरोहित लोकेेंद्र व्यास, समाजसेवी भगवान शर्मा, गिरिश पाठक, देवेंद्र पुरोहित, दिनेश रावल ने महाआरती की। पूूजन पंडित अंकित शास्त्री ने कराया। श्रद्धालुओं को बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। महाआरती के पश्चात श्री वीर हनुमान भक्त मंडल एवं पुजारी परिवार ने अतिथियों का मोती की माला व दुपट‌्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल के ईशान व्यास, लखन गुप्ता, विजय शर्मा, अक्षत गुप्ता, नितिन तिवारी, महिला मंडल की श्रीमती संतोष शर्मा, मोनिका शर्मा, रिमझिम शर्मा, नीमा शर्मा आदि मौजूद थे।