भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, 40 नेता करेंगे धुआंधार प्रचार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची को जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत भाजपा के 40 दिग्गज नेता मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए चुनावा प्रचार करेंगे। इस सूची में फायर ब्रांड नेता उमा भारती का नाम शामिल नहीं है। इस लिस्ट में नरेंद्र मोदी, जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिव प्रकाश, शिवराज सिंह चौहान, सत्यनारायण जटिया, विष्णु दत्त शर्मा, योगी आदित्यनाथ, अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल का नाम शामिल है।

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट..

साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, वीरेंद्र कुमार खटीक, अनुराग ठाकुर, देवेंद्र फडणवीस, हिमंता बिस्वा सरमा, कैलाश विजयवर्गीय, केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, फग्गनन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, एसपी सिंह बघेली, कृष्णपाल गुर्जर, मनोज तिवारी, जयभान सिंह पवैया, हितानंद, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, राजेंद्र शुक्ला, लाल सिंह आर्य, कविता पाटीदार, उमाशंकर गुप्ता, गणेश सिंह, गौरी शंकर बिसेन, रामलाल रौतेल को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।