गौ कृपा कथा महोत्सव 27 अक्टू.से 2 नव.तक बाकानेर में..

मनावर। सकल हिन्दू समाज एवं दिव्य गौ कृपा सेवा समिति बाकानेर के तत्वावधान मे परम पूज्य साध्वी सुश्री श्रद्धा गोपाल जी सरस्वती के मुखारविंद से गौ कृपा कथा महोत्सव का आयोजन बाकानेर के जैनको गार्डन में 27 अक्टू.से 2 नव.2023 तक किया जा रहा है कथा प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्री 10.30 बजे तक होगी गौ कृपा कथा समिति के सदस्यों ने धर्मावलंबियों अधिक से अधिक संख्या मे पधार कर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की विनती की है ।