आज विजयदशमी पर्व पर होगा 111 फुट ऊंचे रावण का दहन । दशहरा मैदान पर 250 फीट क्षेत्र में लंका में आग लगाएंगे हनुमान

दैनिक अवन्तिका(इंदौर) दशहरा मैदान रावण दहन समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर 250 फुट क्षेत्र में लंका का निर्माण कर बुराई का प्रतीक 111 फुट विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा। आज विजयदशमी पर्व पर दहन किया जाने वाला 111 फीट ऊंचा रावण का पुतला दशहरा मैदान पर बनकर तैयार है। इस बार भी विशालकाय रावण दहन दशहरा मैदान पर ही रखा गया है। जिसकी अंतिम तैयारियां कल रात तक भी चलती रही। हजारों धर्मलंबीयो की उपस्थिति में आज भगवान राम की वेशभूषा पहनकर कलाकार रावण का दहन करेंगे। कलाकार लक्की सलवाडिया, कलाकार धर्म सिंह सिसोदिया, प्रवीण हरगांवकर, मनोज आर्या, लालू लाहोरिया, राजेश आदि द्वारा रात दिन की कड़ी मेहनत से रावण के पुतले का निर्माण किया है। गेरा परिवार एवं खेमा इंडस्ट्री द्वारा दशहरे पर रावण के पुतले पर चलने वाली रंगारग आतिशबाजी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निशुल्क उपलब्ध कराई है। समिति ने सभी इंदौर के धर्म लंबियों से आग्रह किया है कि आज ऐतिहासिक दशहरा पर्व पर दशहरा मैदान पहुंचकर बुराई के प्रतीक रावण का दहन कार्यक्रम को सफल बनाए।