मप्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची देर रात जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार आधी रात को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। पहली सूची में जो तीन प्रत्याशी घोषित किए गए थे, उनके टिकट बदले गए हैं। अब दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, गोटेगांव में शेखर चौधरी की जगह नर्मदा प्रसाद प्रजापति यथावत और पिछोर से शैलेंद्र सिंह का टिकट काटकर अरविंद सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है। इधर, दूसरी सूची जारी होते ही विरोध और इस्तीफे की भी शुरुआत हो गई।रीवा से टिकट नहीं मिलने पर महिला नेत्री कविता पांडे ने अपने सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची के बड़े चेहरे..

भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा, गोविदंपुरा से रवींद्र साहू, हुजूर से नरेश ज्ञानचंदानी और भोपाल उत्तर से विधायक आरिफ अकील के उत्तराधिकारी के तौर पर आतिफ अकील मैदान में होंगे। छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ ने जिन तीन प्रत्याशियों के नाम पहले घोषित किए थे, उन्हें शामिल करते हुए 88 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।

निशा बांगरे का कांग्रेस को इंतजार..

अब केवल बैतूल जिले की आमला सीट का प्रत्याशी घोषित होना बाकी है। कांग्रेस यहां से राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निशा बांगरे को चुनाव लड़ाना चाहती है पर अभी शासन ने उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया है। शिवपुरी से प्रत्याशी केपी सिंह को वापस पिछोर भेजे जाने की चर्चा थी लेकिन पार्टी अपने पूर्व के निर्णय पर कायम रही। यहां से भाजपा से कांग्रेस में आए विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का प्रत्याशी बनाने की मांग रघुवंशी समाज कर रहा था। भिंड से एक बार फिर चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को मैदान में उतारा गया है। वे भाजपा से फिर कांग्रेस में लौटे हैं। एक दिन पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में लौटे पूर्व विधायक अभय मिश्रा को रीवा जिले की सेमरिया सीट से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

छह विधायकों के टिकट काटे..

पार्टी ने दूसरी सूची में छह विधायकों के टिकट काटे हैं। बड़नगर से मुरली मोरवाल, सेंधवा से ग्यारसीलाल रावत, ब्यावरा से रामचंद्र दांगी, गोहद से मेवाराम जाटव, मुरैना से राकेश मावई और सुमावली से अजब सिंह कुशवाह को मौका नहीं दिया गया।

भाजपा से आए पांच नेताओं को दिया टिकट..

पार्टी ने भाजपा से आए गिरिजाशंकर शर्मा को होशंगाबाद, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी को खांतेगांव, भंवर सिंह शेखावत को बदनावर, अभय मिश्रा को सेमरिया और जावद से समंदर सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

प्रदेश का भविष्य संवारने चुनाव मैदान में उतारे प्रत्याशी..

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं। आइए आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं। मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें और मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं।

88 प्रत्याशियों की सूची में कुछ महत्वपूर्ण नाम..

सारंगपुर अजा- कला महेश मालवीय
शुजालपुर- रामवीर सिंह सिकरवार
देवास- प्रदीप चौधरी
खातेगांव- दीपक जोशी
बागली अजा- गाेपाल भोंसले
हरसूद अजजा- सुखराम साल्वे
खंडवा अजा- कुंदन मालवीय
नेपानगर अजजा- गेंदुबाई चौहान
बुरहानपुर- सुरेंद्र सिंह शेरा
सेंधवा अजजा- मंटू सोलंकी
पानसेमल अजजा-चंद्रभागा किराड़े
मनावर अजजा- डा.हिरालाल अलावा
धार- प्रभा गौतम
बदनावर- भंवर सिंह शेखावत
इंदौर 3- दीपक पिंटू जोशी०
इंदौर 5- सत्यनारायण पटेल
डा.आंबेडकर नगर महू- रामिकशोर शुक्ला
उज्जैन दक्षिण- चेतन यादव
बड़नगर- राजेंद्र सिंह सोलंकी
रतलाम ग्रामीण अजजा- लक्ष्मण डिंडोरे
रतलाम सिटी- पारस सकलेचा
जावरा- हिम्मत श्रीमाल
मल्हारगढ़ अजा- परसुराम सिसोदिया
गरोठ- सुभाष सोजतिया
नीमच- उमराव सिंह गुर्जर
जावद- समंदर पटेल
सुमावली- कुलदीप सिकरवार
मुरैना- दिनेश गुर्जर
दिमनी- रवींद्र सिंह तोमर
अंबाह अजा- देवेंद्र रामनारायण सखवार
भिंड- चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी
गोहद अजा- केशव देसाई
ग्वालियर- सुनील शर्मा
दतिया- राजेंद्र भारती
पिछोर- अरविंद सिंह लोधी
गुना- पंकज कनेरिया
बीना अजा- निर्मला सप्रे
खुरई -रक्षा राजपूत
रहली- ज्योति पटेल
सागर- निधि जैन
निवाड़ी- अमित राय
दमोह- अजय टंडन
पन्ना- भारत मिलन पांडे
मैहर- धर्मेश घई
रामपुर बघेलान-रामशंकर पयासी
सिरमौर- रामगरीब कोल
सेमरिया- अभय मिश्रा
देवतालाब- पदमेश गौतम
रीवा- राजेंद्र शर्मा
सीधी- ज्ञान सिंह
देवसर अजा- वंशमणि प्रसाद वर्मा
धौहनी अजजा- कमलेश सिंह
ब्यौहारी अजजा-रामलखन सिंह
जयसिंहनगर अजजा- नरेंद्र मरावी
कोतमा- सुनील सराफ
बांधवगढ़ अजजा- सावित्री सिंह
मानपुर अजजा-तिलक राज सिंह
विजयराघवगढ़-नीरज बघेल
मुड़वारा- मिथिलेश जैन
बहोरीबंद- सौरभ सिंह
जबलपुर केंट- अभिषेक चौकसे चिंटू
पनागर- राजेश पटेल
निवास अजजा- चैन सिंह वरकडे
मंडला अजजा- डा.अशोक मर्सकोले
वारासिवनी- विक्की पटेल
गोटेगांव- नर्मदा प्रसाद प्रजापति
गाडरवारा- सुनीता पटेल
जुन्नारदेव अजजा- सुनील उइके
अमरवाड़ा अजजा- कमलेश शाह
चौरई- सुजीत मेर सिंह
सौंसर- विजय चौरे
परासिया अजा- सोहन वाल्मिक
पांढुर्णा अजजा- निलेश उइके
सिवनी मालवा- अजय बलराम पटेल
होशंगाबाद-गिरिजा शंकर शर्मा
सोहागपुर- पुष्पराज सिंह
पिपरिया अजा-गुरूचरण खरे
भोजपुर-राजकुमार पटेल
सांची अजा-जीसी गौतम
कुरवाई अजा-रानी अहिरवार
सिरोंज- गजेंद्र रघुवंशी
भोपाल उत्तर- आतिफ अकील
भोपाल दक्षिण-पश्चिम- पीसी शर्मा
गोविदंपुरा- रवींद्र साहू
हुजूर- नरेश ज्ञानचंदानी
इछावर- शैलेंद्र पटेल
नरसिंहगढ़- गिरीष भंडारी
ब्यावरा- पुरुषोत्तम दांगी