नवरात्रि पर्व की तैयारियां अन्तिम चरण मेंं मूर्तिकार दे रहे मॉ जगदंबा की मूर्ति को अन्तिम रूप

दैनिक अवन्तिका(सुसनेर)
15 अक्टूम्बर से नवरात्रि उत्सव की शुरूआत होने जा रही है इसको लेकर देवी प्रतिमाओं को तैयार करने का काम अंतिम चरण पर चल रहा है, नगर में कई स्थानों पर देवी प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही है। मूर्तिकारों से लेकर मंदिरों तक में नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है, इन दिनों मूर्ति का पूरी श्रद्धा और मेहनत से मां की मूर्ति को मूर्त रूप देने में लगे हुए हैं। मूर्तिकार कैलाश प्रजापति ने बताया कि मूर्ति निर्माण पर महंगाई का असर है मिट्टी की कमी के साथ ही हर तरह के मटेरियल के दाम बढ़ गए हैं, रंग रोगन में परेशानी बढ़ जाती है। गरबा आयोजन को लेकर भी तैयारियां की जा रही है नवरात्रि उत्सव में देवी प्रतिमा स्थापना होगी। इस बार नवरात्रि की छटा निराली नजर आएगी। नगर में प्रतिमा स्थापना के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां हो रही है। सार्वजनिक प्रतिमा स्थापना के लिए पांडव लगाना शुरू हो गए हैं। भव्य पंडाल के साथ इसे सजाने का काम भी चल रहा है। 3 से 4 दिनों के भीतर ये तैयारियां पूरी हो जाएगी। अगर नवरात्रि से पहले विधानसभा चुनाव की आचार सहिता लग जाती है तो आयोजको को जरूर थोड़े प्रतिबंध के साथ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुसनेर क्षेत्र की सीमाएं राजस्थान से लगी हुई है, इस दौरान सैकड़ों लोग प्रतिमा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्रि उत्सव के तहत देवी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ बढ़ेगी, इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। नगर के शीतला माता मंदिर कालका माता मंदिर, बिजली विभाग स्थित माता मंदिर में दर्शन के लिए भक्त पहुंचेंगे।

पूरे 9 दिनों के होगे नवरात्र पर्व। आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना और साधना का पर्व नवरात्रि इस बार तिथि अनुसार पूरे 9 दिन का होगा दसवे दिन दशहरा मनाया जाएगा। पंडित गोविंद शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल पक्ष प्रथम यानी 15 अक्टूम्बर से शुरू होगा अश्विन शुक्ल पक्ष यानी 23 अक्टूबर नवमी तक रहेगा उन्होंने बताया कि पंचांग अनुसार इस बार कोई भी तिथि डबल नहीं है पूरे 9 दिन तक नवरात्र पर्व में पूजन अर्चन और आराधना के साथ दसवें दिन 24 अक्टूम्बर को दशहरा मनाया जाएगा। नगर में कई जगह पर मूर्तियों की स्थापना परंपरा अनुसार करने की तैयारियों में समिति में जुटी हुई है।