72 साल के पिता ने 42 साल के पुत्र को मारे चाकू….10 से अधिक किया वार…दो थानों की पुलिस पहुंची अस्पताल

उज्जैन। रात 11:30 बजे 72 साल के पिता ने शराबी पुत्र की हरकतों से परेशान होकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान हालत में पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटनाक्रम की जानकारी लगते ही दो थानों की पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी।
ऋषि नगर सी सेक्टर के मकान नंबर 17/50 में सेवानिवृत्ति अशोक शर्मा 72 वर्ष अपने पुत्र विनीत शर्मा 42 साल के साथ निवास करते हैं। पुत्र काम धंधा नहीं करता है और शराब पीने का आदी है। नशे की हालत में आए दिन विवाद करता रहता है। रात 11:30 बजे लगभग वह शराब के नशे में घर पहुंचा था और पिता से विवाद करने लगा। आए दिनों की हरकतों से परेशान पिता ने रसोई घर में रखें चाकू से पुत्र पर तवा तोड़ वार करना शुरू कर दिया। 10 से 12 चाकू लगने पर पुत्र विनीत लहूलुहान हो गया। वृद्ध पिता द्वारा पुत्र पर हमले किए जाने की जानकारी लगते ही माधव नगर टी योगेंद्र यादव, उपनिरीक्षक एस आर चौहान और नानाखेड़ा टी कमल निगवाल, उप निरीक्षक अनिल ठाकुर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंच गए थे जहां से अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि विनीत शर्मा की मां मकरों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और वहीं पर निवास करती है। देर रात तक पुलिस मां से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी। जानकारी यह भी सामने आई है कि पुलिस ने वृद्ध पिता को राउंडअप कर लिया है।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी