अश्विन का पूरा महीना त्योहारों से भरा  श्राद्ध के बाद नवरात्रि, दशहरा भी आएंगे

– 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा तक लगातार चलेंगे पर्व 

– इसके अगले दिन से फिर कार्तिक मास लग जाएगा  

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

अश्विन का पूरा महीना त्योहारों से भरा है। एक-एक कर कई त्योहार आएंगे। अभी श्राद्ध पक्ष तो चल ही रहा है। इसके बाद नवरात्रि फिर दशहरा जैसे बड़े त्योहार भी आएंगे। 

उज्जैन के तीर्थ पुरोहित एवं ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा तक लगातार पर्व आएंगे। इसके अगले दिन यानी 29 अक्टूबर से कार्तिक मास लग जाएगा। अश्विन मास की शुरुआत श्राद्ध पक्ष से हो चुकी है। अभी लोग घरों में धूप-ध्यान कर पितरों को मनाने में लगे हुए है तथा सिद्धवट, रामघाट और गयाकोठा तीर्थ पर जाकर पूजन कर, ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-पुण्य आदि करने में लगेे हुए है।

जाने अक्टूबर में आगे अब कौन-कौन से त्योहार आएंगे  

– 10 अक्टूबर मंगलवार इंदिरा एकादशी।

– 14 अक्टूबर शनिवार सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या। 

– 15 अक्टूबर रविवार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत। 

– 18 अक्टूबर बुधवार तुला संक्रांति। सूर्य कन्या से तुला राशि में जाएंगे। 

– 22 अक्टूबर रविवार को नवरात्रि की महाष्टमी। 

– 23 अक्टूबर सोमवार को नवरात्रि की महानवमी। 

– 24 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा पर्व रहेगा। 

– 25 अक्टूबर बुधवार को पापांकुशा एकादशी।

– 28 अक्टूबर शनिवार को शरद पूर्णिमा पर्व रहेगा। 

– 29 अक्टूबर से कार्तिक माह शुरू हो जाएगा। 

—