सुसनेर : पयुर्षण पर्व में शनिवार को भगवान पुष्पदंत का निर्वाण दिवस मनाया

सुसनेर । दशलक्षण पर्व के पांचवे दिन शनिवार को जैन धर्म के 9वें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत का निर्वाण कल्याणक भी मनाया गया। जिनालयों में भक्ति का माहौल रहा। उत्तम सत्य धर्म का जैन अनुयाइयों द्वारा अनुशरण कर पूजा की गई। सुबह भगवान का अभिषेक, शांतिधारा व पूजन नियमित रूप से किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान पुष्पदंत का निर्वाण लाडू विधि पूर्वक चढ़ाया। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बडा मंदिर जी,श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन बिचला मंदिर जी,श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन छोटा मंदिर जी,त्रिमुर्ति दिगंबर जैन मंदिर में भक्ति और उल्लास का माहौल नजर आया, जहां पर इंद्र का वेश धारण कर के जैन अनुयायी द्वारा भगवान की प्रतिमा का अभिषेक पूजन किया गया। प्रवचन में मुनिश्री भूतबली सागर जी महाराज एवं संघ के मुनिराज ने उत्तम सत्य धर्म के संबंध में बताया। दोपहर में तत्वार्थ सूत्र का वाचन हुआ। संध्या में भगवान की आरती एवं फेंसी ड्रेस प्रतियोगता का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी समाज के अशोक जैन (मामा) ने दी।