सुसनेर ग्राम जामुनिया में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली 30 वर्षीय महिला

सुसनेर । समीप के ग्राम जामुनिया में खेत पर बने बाड़े में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की लाश मिली। घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनिल मालवीय के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा महिला को सिविल अस्पताल में लाया गया जहां मौजूद डॉ. अखिलेश कुमार बागी ने महिला को मृत घोषित किया। मामला संदिग्ध होने पर डॉक्टरों के पेनल के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंपी। जानकारी के अनुसार लाड़कुवंर उम्र 30 की शादी ग्राम जामुनिया निवासी सुजान सिंह पिता अंतरसिंह के साथ हुई थी। महिला को एक लड़का एवं एक लड़की है। शादी के बाद से दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पिछले 2 साल से महिला अपने पियर चिकली सौंधिया (बडौद) में रह गई थी। पुलिस विवेचना कर रही है।

एक माह पूर्व सुजान के रिश्तेदारो के कहने पर लड़की के पिता भेरूसिंह पिता रामलाल के द्वारा दौबारा उसके ससुराल में भेजा था। महिला के पिता भेरूसिंह ने बताया कि उनकी लड़की को ससुराल में उसके पति सुजान सिंह,सास गीताबाई एवं ननद सरे कुवंर के द्वारा परेशानी किया जाता था। इसी के चलते दोनो के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। लड़की के पिता पूर्व सरपंच भेरूसिंह पिता रामलाल ने मिडिया को जानकारी देते हुवें आरोप लगाए है कि उसके ससुराल वालो ने इसकी हत्या की है। पिता ने बताया कि मंगलवार को सुबह 12 बजे घटना के संबंध में मुझे जानकारी दी गई है। लड़की के परिजनों के आरोप के बाद पुलिस मामलें की जांच कर रही है। साथ ही घटना के सभी पहुलुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने बताया कि ग्रामीणो ने बताया कि महिला सुबह खेत के लिए निकाली थी। खेत पर बने बाड़े में महिला की लाश मिली है। महिला के हाथ पीछे से बंधे हुवें थें।

ग्राम जामुनिया में खेत पर बने बाड़े में महिला की लाश मिली है। पुलिस मामलें में हर पहलु की जांच कर रही है। पुलिस ने अभी मामलें में मर्ग कायम किया है।